सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास, स्पेसक्राफ्ट की टेस्ट फ्लाइट उड़ाने वाली पहली महिला बनीं
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स स्पेसक्राफ्ट की टेस्ट फ्लाइट उड़ाने वाली पहली महिला बन गई हैं। 58-वर्षीय सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर के साथ इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए बुधवार को रवाना हुई थीं और यह यान गुरुवार रात 9:45 बजे तक आईएसएस पहुंचेगा। यह सुनीता की तीसरी अंतरिक्षयात्रा है।