सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर शुबमन गिल को दिया निकनेम, उनसे कहा- आप बुरा नहीं मानेंगे
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत-न्यूज़ीलैंड दूसरे वनडे मैच के बाद लाइव टीवी पर शुबमन गिल को निकनेम दिया। गावस्कर ने गिल से कहा, "मैंने आपको एक निकनेम दिया है...स्मूथमैन गिल। उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे।" गिल अपना निकनेम सुनने के बाद मुस्कुराते हुए नज़र आए और उन्होंने जवाब दिया, "मुझे कोई आपत्ति नहीं है सर।"