सुनील छेत्री द्वारा कुवैत के खिलाफ किए गए रिकॉर्ड गोल का वीडियो सामने आया

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मंगलवार रात साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप के इतिहास का अपना 23वां गोल किया। छेत्री ने कुवैत के खिलाफ मैच में अपना 92वां अंतर्राष्ट्रीय गोल दागा। इसके साथ छेत्री इस चैंपियनशिप में मालदीव के फॉरवर्ड अली अशफाक के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

Load More