सुनील जाखड़ को कभी भी कांग्रेस ने नज़रअंदाज़ नहीं किया और न ही करेगी: हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने के एलान के बाद पार्टी नेता हरीश रावत ने कहा है कि जाखड़ को कभी भी कांग्रेस ने नज़रअंदाज़ नहीं किया और न ही करेगी। उन्होंने कहा, "फैसला उनके (जाखड़) हाथ में है कि वह पार्टी में रहना चाहते हैं या नहीं।" रावत पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी रहे हैं।