सुनील नरेन ने अपने 504वें टी20 मैच में जड़ा अपना पहला शतक, शाहरुख ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ओपनर सुनील नरेन ने अपने 504वें टी20 मैच में अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया है। नरेन ने मंगलवार को आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद केकेआर के सह-मालिक व ऐक्टर शाहरुख खान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देते नज़र आए।