सुनील शेट्टी ने अथिया और के.एल. राहुल की शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी व ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी की अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सुनील शेट्टी ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "(इनफिनिटी)।" सुनील के इस पोस्ट पर उनके दामाद के.एल. राहुल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुरेश रैना और संजय कपूर समेत कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।

Load More