सुनील शेट्टी से मिलने की उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गई: दिवंगत नायक भैरों सिंह के बेटे
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग के दौरान लोंगेवाला युद्ध के हीरो रहे नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह के बेटे ने कहा है कि अभिनेता सुनील शेट्टी से मिलने की उनके पिता की अंतिम इच्छा अधूरी रह गई। उन्होंने कहा, "उन्हें अक्सर इस बात पर अफसोस होता था कि (फिल्म) 'बॉर्डर' में उनके किरदार को युद्ध में शहीद दिखाया गया था।"