सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार समेत बिहार के 3 लोगों को इस साल मिलेगा पद्मश्री
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार समेत बिहार के 3 लोगों को इस साल पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। आनंद के अलावा इस सूची में नालंदा के बासवन बिगहा गांव के बुनकर कपिल देव प्रसाद और मिथिला कलाकार सुभद्रा देवी भी हैं। आनंद कुमार को 'साहित्य और शिक्षा' श्रेणी जबकि सुभद्रा देवी और कपिल देव प्रसाद को 'कला' श्रेणी में पद्मश्री मिलेगा।