सुपर ओवर के दौरान रोहित शर्मा और मोहम्मद नबी के बीच हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल
तीसरे भारत-अफगानिस्तान टी20I के पहले सुपर ओवर में रोहित शर्मा व अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के बीच बहस हुई थी। दरअसल, नबी के बाय का पहला रन लेते वक्त संजू सैमसन के थ्रो के बाद गेंद उनके पैड पर लगकर लॉन्ग ऑन में चली गई थी और नबी ने 2 और रन ले लिए थे जिसको लेकर यह बहस हुई।