सुपर ओवर में नीदरलैंड्स के वेस्टइंडीज़ को हराने पर ब्रैथवेट का रिऐक्शन हुआ वायरल
वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 के एक मैच में नीदरलैंड्स द्वारा वेस्टइंडीज़ को सुपर ओवर में हराने पर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर कार्लोस ब्रैथवेट के रिऐक्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ब्रैथवेट को स्तब्ध देखा जा सकता है। गौरतलब है, नीदरलैंड्स के लोगन वैन बीक ने सुपर ओवर में 30 रन बनाए थे।