सुपर ओवर में पाक की हार के बाद फैन ने कहा, 'मैं थक गई हूं टीम से'; वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में सुपर ओवर में पाकिस्तान की हार के बाद एक पाकिस्तानी युवा फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में फैन कहती दिखीं, "एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ेंगे। तोड़-तोड़कर दिल को चकनाचूर कर दिया है। मैं थक गई हूं पाकिस्तान टीम से।"