सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को उनके दिल्ली स्थित ऑफिस से मनी लॉन्डरिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, ईडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में दर्ज एफआईआर के आधार पर सुपरटेक और अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग ऐक्ट के तहत जांच शुरू की थी।