सुपरमैन #1 कॉमिक की दुर्लभ प्रति ₹1.57 करोड़ में हुई नीलाम
साल 1939 में प्रकाशित 'सुपरमैन #1' नामक पहली कॉमिक की दुर्लभ प्रति यूनाइटेड किंगडम में आयोजित नीलामी में करीब ₹1.57 करोड़ में बिकी है। यह कॉमिक सर्टिफाइड गारंटी कंपनी (सीजीसी) द्वारा दी गई अधिक रेटिंग वाली 'सुपरमैन #1' दुर्लभ कॉमिक बुक में से एक है। इस कॉमिक बुक को यूके में स्थित एक्सकैलिबर नीलामी हाउस द्वारा बेचा गया है।