सुपरमॉडल जीजी हदीद ने मुंबई में अंबानी के एनएमएसीसी इवेंट में की शिरकत, शेयर कीं तस्वीरें
अमेरिकी सुपरमॉडल जीजी हदीद शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। जीजी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लुक व इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक परफॉर्मेंस की तस्वीर के साथ 'अविश्वसनीय' लिखा। जीजी ने इस इवेंट में पहुंचे फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है।