सुप्रिया सुले ने बारामती सीट से अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को हराया
एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार और 3 बार की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बारामती (महाराष्ट्र) से अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को 1.58 लाख वोटों से हरा दिया है। सुले ने 2019 में बीजेपी उम्मीदवार कांचन राहुल कुल को हराया था। बारामती 1996 से शरद पवार और सुले का गढ़ रहा है।