सुप्रीम कोर्ट का आभार: चुनावी बॉन्ड योजना वाले फैसले पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस वाई कुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजनीतिक दलों को मिलने वाले गोपनीय चंदे से जुड़ी चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देकर रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत आभार।"