सुप्रीम कोर्ट के डायमंड जुबली समारोह में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) सर्वोच्च न्यायालय के डायमंड जुबली समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (Digi-SCR), डिजिटल कोर्ट्स 2.0 और सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा, "देश की पूरी न्याय व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करती है...हमारा कर्तव्य है कि इसकी पहुंच भारत के अंतिम छोर तक हो।"