सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने जस्टिस नज़ीर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 12-फरवरी को जस्टिस नज़ीर को राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद काफी राजनीतिक विवाद हुआ था।