सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10-अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थाई न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी दी है। इनके नाम संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद, सरोज यादव, मोहम्मद अस्लम, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी, सैयद आफताब हुसैन रिज़वी, अजय त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव हैं। सुभाष चंद अभी झारखंड हाईकोर्ट में तबादले पर कार्यरत हैं।