सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एससी में नियुक्ति के लिए 2 जजों के नामों की सिफारिश की
सीजेआई एन.वी रमणा के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एससी में नियुक्ति के लिए 2 जजों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया व गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेद बी. परदीवाला की शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को सिफारिश भेजी हैं।