देश दोहरी व्यवस्था से कैसे चलेगा, एससी डंडा मारकर बोलता है यूसीसी लागू करो: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के पक्ष में बोलते हुए पूछा है, "परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून जबकि दूसरे के लिए दूसरा कानून हो…तो क्या वह घर चल पाएगा?...फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?" पीएम मोदी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा...वह डंडा मारकर बोलता है कि यूसीसी लाओ।"