सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज मामले में सिद्धू को सुनाई 1 साल जेल की सज़ा
सुप्रीम कोर्ट ने 3 दशक पुराने रोड रेज के मामले में गुरुवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1-साल सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने दिसंबर 1988 में पटियाला में रास्ता न देने को लेकर हुए झगड़े में 65-वर्षीय एक शख्स से मारपीट की थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।