सुप्रीम कोर्ट ने अमिताभ की फिल्म 'झुंड' के ओटीटी रिलीज़ पर रोक लगाने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' के ओटीटी प्रसारण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि 5 मई, 2022 का शीर्ष अदालत का आदेश जारी रहेगा। गौरतलब है, हैदराबाद के फिल्मकार नंदी चिन्नी कुमार ने फिल्म पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था।