सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद मामले में ऐक्टिविस्ट गौतम नवलखा को दी ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एल्गार परिषद मामले में ऐक्टिविस्ट गौतम नवलखा को ज़मानत दे दी। मामले में 2018 में गिरफ्तार हुए नवलखा नवंबर 2022 से नवी मुंबई स्थित घर में नज़रबंद थे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को उनके घर पर नज़रबंदी के दौरान उनकी सुरक्षा पर खर्च हुए ₹20 लाख के भुगतान का भी आदेश दिया।