सुप्रीम कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं को पीरियड के दौरान लीव देने की मांग वाली याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं को पीरियड के दौरान छुट्टी के लिए राज्य सरकारों को नियम बनाने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि पीरियड के दौरान पेड लीव के लिए नियोक्ताओं को मजबूर किया जाएगा तो यह महिला कर्मचारियों की भर्ती में बाधा बन सकता है।