सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति केस में गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस भेजकर एजेंसी से 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब मांगा है। केजरीवाल की याचिका पर अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।