सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात की रेप पीड़िता को 27 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात की एक 25-वर्षीय रेप पीड़िता को 27 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा, ''भारतीय समाज में विवाह के तहत गर्भावस्था न केवल दंपति बल्कि परिवार के लिए खुशी और जश्न का कारण होता है। वहीं, रेप जैसे मामलों में गर्भावस्था पीड़िता के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।"