सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी शिवसेना के 'असली' गुट पर निर्णय लेने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट में से किसे 'असली' शिवसेना मानी जाए यह तय करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को शिवसेना के चुनाव चिह्न पर निर्णय लेने की भी अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने की ठाकरे गुट की याचिका खारिज कर दी।