सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क के मुख्य क्षेत्र में बाघ सफारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क के मुख्य क्षेत्र में बाघ सफारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, पेरिफेरल और बफर ज़ोन्स में सफारी जारी रहेगी। कोर्ट ने टाइगर रिज़र्व में पेड़ों को काटे जाने और निर्माण को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और नैशनल पार्क से जुड़े पूर्व अधिकारी को फटकार भी लगाई।