सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ में ज़मीन धंसने के मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार
जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 16-जनवरी की तारीख तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "सभी महत्वपूर्ण विषय को शीर्ष अदालत में लाना ज़रूरी नहीं है। इस मामले पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संस्थाएं काम कर रही हैं।"