सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सील किए गए 'वुज़ुखाने' की सफाई की दी इजाज़त
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सील किए गए 'वुज़ुखाने' की सफाई की अनुमति दे दी है। यह ज्ञानवापी परिसर का वही क्षेत्र है जहां पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। गौरतलब है कि हिंदू पक्ष की 'वुज़ुखाने' को साफ करने की याचिका का ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा विरोध नहीं किया गया था।