सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया बैलट पेपर से वोटिंग पर वापसी का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के 100% मतों के वीवीपैट पर्चियों से वेरिफिकेशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को वकील प्रशांत भूषण का बैलट पेपर वोटिंग पर वापसी का सुझाव ठुकरा दिया। कोर्ट ने बैलट मतों की गणना की व्यावहारिकता पर शंकाएं व्यक्त कर कहा, "भारत में चुनाव कराना भारी-भरकम काम है...व्यवस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश मत कीजिए।"

Load More