सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में आरएसएस को रूट मार्च निकालने की दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को रूट मार्च निकालने की अनुमति दे दी है। शीर्ष अदालत ने 10 फरवरी को मद्रास हाईकोर्ट द्वारा मार्च निकालने की अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। सरकार ने कोर्ट से कहा था कि इससे कानून व्यवस्था खराब हो सकती है।