सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की शिक्षकों व कर्मचारियों की करीब 25,000 नियुक्तियां रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच की अनुमति दी है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मामले में केवल गलत तरीके से नियुक्ति पाने वालों की सेवाएं खत्म की जानी चाहिए।