सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में सत्येंद्र जैन की अंतरिम ज़मानत 12 सितंबर तक बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम ज़मानत 12 सितंबर तक बढ़ा दी है। जैन की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनकी दूसरी बार अंतरिम ज़मानत बढ़ाई गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने जैन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।