सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की राजस्थान में नाबालिग से रेप के आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे की बेल
सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में 15-वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में राजस्थान के कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा और 2 अन्य आरोपियों को मिली ज़मानत रद्द कर दी है। बकौल कोर्ट, दीपक मामले की जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने दीपक से 2 हफ्ते में आत्मसमर्पण करने को कहा है।