सुप्रीम कोर्ट ने सरोजिनी नगर से 200 झुग्गियों को हटाने पर अंतरिम रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर में लगभग 200 झुग्गियों को हटाने पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा, "सुनवाई की अगली तारीख तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।" मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पहले लगाई गई अंतरिम रोक सोमवार को समाप्त हो गई है।