सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए मुंबई की एजेंसी को दी मंज़ूरी

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में सुपरटेक के 40-मंजिला ट्विन टावर को गिराने के लिए मुंबई स्थित एडिफिस इंजीनियरिंग को मंज़ूरी दे दी है। कोर्ट ने सुपरटेक को एक सप्ताह के भीतर एडिफिस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण नियमों के उल्लंघन को लेकर कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में टावर गिराने का आदेश दिया था।

Load More