सुप्रीम कोर्ट में 69,000 से अधिक मामले लंबित हैं: राज्यसभा में सरकार
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देश के सुप्रीम कोर्ट में 1 फरवरी 2023 तक 69,511 मामले लंबित थे। उन्होंने बताया कि देशभर के सभी 25 उच्च न्यायालयों में 59,87,477 मामले लंबित हैं। बकौल रिजिजू, उच्च न्यायालयों में सर्वाधिक लंबित मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट (10,30,185) में हैं और राजस्थान हाईकोर्ट (6,40,267) दूसरे स्थान पर है।