सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल पर सुनवाई, पूछा- क्या कहीं और भी अर्जी लगाई है?
सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई हुई। केजरीवाल ने अपनी याचिका में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने कहा कि ईडी ने गैरकानूनी तरीके से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अदालत ने पूछा कि क्या केजरीवाल ने कहीं और भी अर्जी दी है।