सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ के मेयर पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले बीजेपी के मनोज सोनकर ने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि पीठासीन अधिकारी ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की और यह लोकतंत्र की हत्या है। मतपत्रों से छेड़छाड़ करते अधिकारी का वीडियो भी सामने आया था।