सुबह 7 बजे से डाउन है दिल्ली के एम्स का सर्वर, मैनुअली किया जा रहा ओपीडी का काम: रिपोर्ट

न्यूज़ एजेंसी ‘एएनआई’ के अनुसार, दिल्ली स्थित एम्स का सर्वर बुधवार सुबह 7 बजे से डाउन है। ओपीडी और सैंपल कलेक्शन की एंट्री का काम मैनुअली किया जा रहा है लेकिन जिनके पास यूएचआईडी नहीं है उन्हें सैंपल देने में परेशानी हो रही है। बकौल एम्स, एनआईसी की टीम को संदेह है कि यह एक रैंसमवेयर अटैक है।

Load More