सुबह लोगों के गालियों भरे मेसेज के साथ उठता हूं: नेपोटिज़्म पर भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु
ऐक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे व अभिनेता अभिमन्यु दसानी ने नेपोटिज़्म पर कहा है कि इंडस्ट्री में इनसाइडर होने के कुछ नुकसान भी होते हैं। उन्होंने कहा, "मैं सुबह गालियों से भरे सैकड़ों मेसेज के साथ उठता हूं...जो कहते हैं...मैं यहां के लायक नहीं।" बकौल दसानी, "मुझे उन्हें खुद को साबित करना होता है...जो फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते।"