सुबह-सुबह दौड़ने निकली 15 वर्षीय ऐथलीट का पंजाब में 4 लोगों ने किया गैंगरेप
फिरोज़पुर (पंजाब) में रविवार सुबह अपने घर से दौड़ने निकली 15-वर्षीय ऐथलीट का गैंगरेप करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने लड़की को रोकने के बाद उसे जबरन नशीली दवा खिलाई थी और एक अज्ञात जगह ले जाकर उसका गैंगरेप किया। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर है।