सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी जारी रहेगा सहारा ग्रुप से जुड़ा मामला: सेबी प्रमुख
सेबी की अध्यक्षा माधबी पुरी बुच ने कहा है कि सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी ग्रुप के खिलाफ मामला जारी रहेगा। दरअसल, सेबी के पास सहारा के ₹25,000 करोड़ जमा हैं। सेबी के नियमों का उल्लंघन करने पर सहारा को निवेशकों के रुपए लौटाने के लिए यह राशि जमा करने का आदेश मिला था।