सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार और यूपी के 12 थानों की पुलिस, वह नहीं मिले: खबर
रिपोर्ट के अनुसार, सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को बिहार और यूपी के 12 थानों की पुलिस सहारा सिटी (लखनऊ) पहुंची। हालांकि, रॉय वहां नहीं मिले। दरअसल, बिहार की एक अदालत ने कई बार समन करने के बावजूद सुब्रत रॉय के पेश नहीं होने के बाद उनके खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है।