सुभाष चंद्र बोस का नाम सावरकर के साथ ना जोड़ें: रणदीप हुड्डा से नेताजी के परपोते
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने ऐक्टर रणदीप हुड्डा से कहा है, "कृपया सावरकर का नाम नेताजी के साथ ना जोड़ें। नेता जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे और वह देशभक्तों के देशभक्त थे।" दरअसल, रणदीप की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में नेताजी का संदर्भ लिया गया है जिसके बाद चंद्र कुमार का यह बयान सामने आया।