सुरक्षा क्यों घटाई, जानकारी सार्वजनिक कैसे हुई: मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार से एचसी
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से यह बताने को कहा है कि गायक सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा किस आधार पर घटाई गई। सरकार को यह बताना होगा कि सुरक्षा घटाने की खबर सार्वजनिक कैसे हुई। पंजाब के पूर्व डिप्टी-सीएम ओ.पी. सोनी की सुरक्षा घटाए जाने के बाद हाईकोर्ट उनकी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।