सुरक्षा घटाना राजनीति से प्रेरित था: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर सुनील जाखड़
पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि उनकी सुरक्षा घटाना राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा, "इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनकाब किया है। पंजाब पुलिस को (लोगों को मिलने वाली) सुरक्षा का आकलन गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष तरीके से करना चाहिए।"