सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए डीजीसीए ने एअर इंडिया पर लगाया ₹1.10 करोड़ का जुर्माना
विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया पर ₹1.10 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बकौल डीजीसीए, कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण रूटों पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर विमान के पास बैठकर खाना खाते यात्रियों का वीडियो वायरल होने के बाद इंडिगो पर जुर्माना लगाया गया था।